November 7, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

भगोरिया में लगेंगे वित्तिय जागरूकता हेतु बैंक फैसिलिटेशन काउंटर्स – इसका उद्देश्य है पलायन से वापस आये लोग जान सकेंगे बैंक की प्रक्रिया, बैंक से लोन कैसे लिया जाता है, समझें

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की डीएलसीसी (DLCC) बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय झाबुआ कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में किया गया। कलेक्टर के द्वारा जिला शहरी विकास अभिकरण को पी एम स्वनिधि पचास हजार वाली योजना में 203%, जिला अन्तयावसायी विभाग को संत रविदास स्वरोजगार योजना में 200%, जिला व्यापर एवं उद्योग केंद्र को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 153%, म प्र आदिवासी वित्त विकास निगम को भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में 129%, लक्ष्य प्राप्त करने पर बधाई दी गयी। बैठक में कलेक्टर द्वारा बैंकों को अपने कियोस्क केंद्र पर संवंधित शाखा के अधिकारी की जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। सभी कियोस्क केंद्र पर “सभी सेवाए निशुल्क प्रदान की जाती है” से संबंधित बैनर को लगवाने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर के द्वारा सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि आने वाले भगोरिया महोत्सव में बैंक अपनी लंबित ई केवायसी का कार्य पूर्ण करे। बैठक में कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा परीक्षा के बाद समस्त कॉलेज एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में फाइनेंशियल लिटरेसी के जागरूकता कैंप लगाए जाए। इसके लिए कैलेंडर बनाकर कार्य किया जाए। भगोरिया में लोगों को बैंकिंग सर्विसेज के बारे में बताया जाए कि किस प्रकार लोन लिया जा सकता है वह कितने समय में लोन चुकाया जा सकता है ताकि लोग अधिक से अधिक योजना का लाभ प्राप्त कर सके। स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा स्वयं जागरूकता बूथ हेतु वालंटियर किया गया है। झाबुआ एक जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र हैं जब भी कोई व्यक्ति बैंक आए तो उसे संवेदनशीलता के साथ समझे बैंक के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए ताकि लोग धोकाधड़ी में ना आए। वित्तिय जागरूकता हेतु भगोरिया में लगेंगे बैंक फैसिलिटेशन काउंटर्स। इसका उद्देश्य है पलायन से वापस आये लोग जान सकेंगे बैंक की प्रक्रिया, बैंक से लोन कैसे लिया जाता है, समझें। भिली भाषा में निर्मित पम्पलेट्स व पोस्टर बनवाये जाएँगे लोगों में वितरण हेतु । कलेक्टर द्वारा भगोरिया महोत्सव में बैंकों को वित्तीय जागरूकता शिविर लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में डीडीएम (DDM) नावार्ड घनश्याम मीणा द्वारा बताया गया कि भारत सरकार ने बंधक बिना कृषि ऋण की सीमा 1.6 लाख से बढाकर 2.00 लाख कर दी है जो की 01 जनवरी 2025 से प्रभावी हो गयी है तथा व्याज अनुदान बाले कृषि ऋण की सीमा भी 3.00 लाख से बढाकर 5.00 लाख कर दी है जो की 01 अप्रेल 2025 से प्रभावी होगी, इसको ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किया जाये ताकि अधिक से अधिक लोगो को लाभ मिल सके। बैठक में कलेक्टर द्वारा बैंकों के बढ़ते हुए एनपीए (NPA) पर चिता व्यक्त की गयी। बैठक विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बैंकर्स को शासकीय योजनाओं के लक्ष्य फरवरी माह में प्राप्त करने का निर्देश कलेक्टर के द्वारा दिया गया। बैठक का कुशल संचालन रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया प्रतिनिधि आशीष हंसवानी द्वारा किया गया। लीड बैंक मैनेजर द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायत को शीघ्र तथा गुणवत्ता पूर्वक निपटारा करने के लिए बैंकर्स को निर्देशित किया गया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे वित्तीय साक्षरता, ऑनलाइन फ्रॉड इत्यादि पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से आशीष हंसवानी, डीडीएम नावार्ड घनश्याम मीणा, जिला उधोग से पिंकी डामोर, अग्रणी जिला प्रबंधक मुहम्मद अल्ताफ आदि विभाग प्रमुख के साथ सभी बैंकर्स उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण