November 8, 2026 12:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य एक बढती चिंता का कारण इस पर रोक लगाना अति आवश्यक l


बुरहानपुर नि.प्र-शाहपुर रोड स्थित शासकीय आई टी आई कॉलेज के छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य एक बढ़ती चिंता क्यों है ? इस विषय पर जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर कॉलेज की छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को कार्यशाला के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया ! छात्र-छात्राओं पर बढ़ता पढ़ाई का प्रेशर ,परिवार से दूरी ,परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होना, कॉलेज के नए माहौल में सामंजस्य न कर पाना , कहीं ना कहीं मानसिक अस्वस्थता के खतरे हैं ! मनकक्ष अधीक्षिका सीमा डेविड ने बताया की छात्र-छात्राओं में दोस्तों, परिवार से दूरी, खुद को नुकसान पहुंचाना ,सोने और खाने की आदतों में बदलाव होना ,ड्रग्स और शराब का इस्तेमाल करना, खतरनाक (सोशल मीडिया का दुरुपयोग) कामों में मन लगाना ,पुरानी पसंदीदा आदतों में मन ना लगा ,जैसे विकार हो सकते हैं ! आत्महत्या रोकथाम के लिए शॉर्ट फिल्म के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम के लिए समझाएं दी गई l इस कार्यक्रम के विभाग नोडल अधिकारी डॉ झडानिया ने कहा की पढ़ाई के दौरान होने वाला तनाव या डर पर विजय पाने के लिए ,परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया गया ! आत्महत्या रोकथाम के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन की ओर से उठाए गए ठोस कदम मनहित एप एवं टेली मानस स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध टोल फ्री नंबर 144 16 मोबाइल में डाउनलोड एवं सेव किया गया l
वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमान महेंद्र जैन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की जीवन अनमोल है इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया एवं सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन के द्वारा एवं कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित कर जीवन को सही कार्यों में सही मानसिकता के साथ में उचित कार्य करने के लिए प्रेरित किया ! इस दौरान जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग के डॉक्टर देवेंद्र झडानिया, मनकक्ष प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, जॉइंट्स फेडरेशन अधिकारी एवं वरिष्ठ समाज सेवक श्री महेंद्र जैन एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य श्री पी एल फुवारे, श्री केशव प्रसाद नायडू ,श्री किशोर कुमार तायडे ,श्री कमलेश कुमार काकडे, श्रीमती चंदा महाजन प्रशिक्षणअधिकारी , एवं गेस्ट फैकल्टी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ! जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन एवं संवर्धन के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना है एवं परीक्षा के डर पर विजय प्राप्त करते हुए,आत्महत्या रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाना है !

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण