November 8, 2026 12:41 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बागवानी और मशरूम को बढ़ावा देकर किसान खुशहाल बन सकते हैं- रीना हांसदा

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गुमला। दो दिवसीय जिलास्तरीय बागवानी उद्यानिकी और मशरूम उत्पादन और विकास जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए आई टी डी ए के निदेशका, रीना हांसदा ,भाप्रसे ने कहा कि मूल्यसंबर्धक उत्पादकों बढावा देकर किसान बागवानी उद्यानिकी और मशरूम के माध्यम से खुशहाल बन सकते हैं। उन्होंने फल सब्जी और मशरूम तकनीक के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मूल्यसंबर्धक उत्पादकों जैसे आम से अमावट , अचार मशरूम से बड़ी, पापड़, अचार, लड्डू आदि का निर्माण कर अधिकाधिक कमाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार मूल्यसंबर्धक उत्पादकों के प्रसंस्करण के लिए किसानों को अनुदान भी उपलब्ध कराती है। कार्यशाला का आयोजन नगर भवन, गुमला में किया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी, डॉ तमन्ना परबीन ने स्वागत भाषण दिया। इसके साथ उन्होंने उद्यान विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक प्रभाकर कुमार ने उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, बैच, मशरूम उत्पाद की डलिया और मशरूम उत्पाद पुस्तिका समर्पित कर सम्मानित किया। उन्होंने मशरूम उत्पाद की गुणवत्ता और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद की अध्यक्ष,किरण बाड़ा ने कहा कि किसान समाज का रीढ है अगर यह नहीं है तो लोगों को भूख मरना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बागवानी उद्यानिकी और मशरूम उत्पाद के नयी तकनीक से किसान तरक्की कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद की उपाध्यक्ष, संयुक्ता देवी, ने भी उन्नत बागवानी पर विस्तार से चर्चा की। जिला कृषि पदाधिकारी,विजय कुजूर ने बागवानी उद्यानिकी और मशरूम उत्पादन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।उनहोंने मशरूम,ड़ेगन फ्रूट, कीबी आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा जिला उद्यान कार्यालय के वरीय लिपिक, विजय प्रसाद, एम आई डी एच के लिपिक, दीपक कुमार सिंह, जिला कृषि कार्यालय से नरेश टुडु, एपीपी एग्रीगेट खूंटी के राज्य प्रभारी, अनमोल कुमार ने बागवानी और मशरूम उत्पादन के बारे में विस्तार से चर्चा की एपीपी एग्रीगेट खूंटी की कुशल एवं दक्ष प्र शिक्षिका, गजाला परबीनने किसानों को फल, सब्जी,फूल,मशरूम,अजोल के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण