योगेश गुप्ता
बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारवालो की ढाणी में मंगलवार को विदाई समारोह व विमला देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश चंद जैन भामाशाह के द्वारा आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा व भामाशाह प्रकाश चंद जैन, व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत, जिला पार्षद बाबूलाल मीणा झालरा, अमितपाल सिंह ,गंगासहाय व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान भामाशाह प्रकाश चंद जैन द्वारा विद्यालय में कक्षा 1से 5 तक 23 बेंच व कक्षा 6 से 8 तक 58 स्टूल बेंच व led हेलोजीन व वाद्य यंत्र विद्यालय में दिया इस मौके पर आए हुए अतिथि भामाशाह मदन प्रजापत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता द्वारा विद्यालय को प्रिंटर मशीन, व भामाशाह शंकर लाल सैनी द्वारा लैपटॉप व भामाशाह श्रवण सैन द्वारा भी इलेक्ट्रॉनिक घंटी की घोषणा की गई इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि विद्यालय में कमरों की व्यवस्था नहीं है तो ग्रामीणों को अवगत कराया कि में आपके साथ चलूंगा सरकार द्वारा कमरों की व्यवस्था भी करेंगे इसी के साथ ही भामाशाह द्वारा व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर बेंच स्टूल विद्यालय को सुपुर्द किया इस दौरान सभी विद्यालय के स्टाफ मनोहरलाल गुप्ता,घनश्याम शर्मा, रवि सोनी, जाकिर हुसैन, शिप्रा गुप्ता, अनीता शर्मा, ऊषा शर्मा, सोनम जादौन का भी स्वागत सम्मान किया इस दौरान कक्षा 8 के बालक बालिकाओं का भी विदाई समारोह का कार्यक्रम किया जिसमें आए हुए सभी अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर माला पहनाकर पेन भेंट कर सम्मान किया कार्यक्रम के मंच संचालन घनश्याम शर्मा ने किया कार्यक्रम में ग्रामीण जयप्रकाश शर्मा, विमल जैन, मनी सिंह, रामकेश,व जगन्नाथ खारवाल, मोहनलाल शर्मा,बद्रीनारायण , छीतर अन्य ग्रामीण मौजूद थे कार्यक्रम के समापन के बाद भामाशाह प्रकाश चंद जैन, कमलेश कुमार जैन,दिनेश जैन नितेश जैन, शैलेश जैन इनके परिवार द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई












