रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना के प्रांगण में बड़े धूमधाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन सभा के अध्यक्ष श्री रणविजय साहू सह मोरवा विधायक ने दीप जलाकर किया।दीप प्रज्वलित करते समय पटना की मेयर श्रीमति सीता साहू,विधायक संजीव चौरसिया शिशिर कुमार,भीम कुमार, विपुल गाँधी,मुकेश नन्दन,नीतिन अभिषेक जैसे अनेकों समाज सेवी मौजूद थे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिया गायक विजय सोनी और दो महिला गायक ने।सभी कलाकारों के साथ होली मिलन समारोह में आए हुए सभी होली प्रेमियों ने नाचते-झूमते और थिरकते हुए होली मिलन का आनंद लिया और साथ में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सेवन किया।इस होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में पुरूष और महिला शामिल हुए जिसमें महिला ने महिला को एवं पुरूष ने पुरूष को गुलाल लगाकर शांति और शौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाए।












