November 6, 2026 8:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ईद उल फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

आज दिनांक 30.03.2025 को ईद उल फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी त्यौहार के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु समय 16:00 बजे से पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना वेव सिटी स्थित डासना अड्डा से प्रारम्भ होकर आजाद स्कूल,मगदूमशाह,पुलिया,मीठाकुंआ,दूधिया पीपलचौकी,मौहल्ला कुरैशियान,डासना देवी मन्दिर,सदभावना कट से थाना मसूरी क्षेत्र में कल्लू गढी अण्डर पास, ग्राम कल्लू गढ़ी, ग्राम कुशलिया,सिकरौडा,कनौजा बॉर्डर मुरादनगर होते हुए थाना मुरादनगर क्षेत्र में पडाव बस स्टैण्ड,मलिक नगर,ओलम्पिक तिराहा ,बहाव वाली गली, रावली रोड, विलाल मस्जिद, रावली कट से थाना क्षेत्र मोदीनगर में फफराना रोड, गंदा नाला बडी मस्जिद होते हुए कस्बा रोड,गोविन्दपुरी चौकी,विजयनगर राज चौपला, गढ़ी गदाना से थाना भोजपुर क्षेत्र में भोजपुर से फरीदनगर , नाली खिदौडी से वापस भोजपुर थाना क्षेत्र में समाप्त हुआ । फ्लैग मार्च में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, ग्रामीण जोन के  सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारियों के वाहनो के साथ-साथ दो पहिया चीता मोबाईल, दो पहिया पीआरवी, चार पहिया पीआरवी, माईक मोबाईल, पीसी मोबाईल और पिंक बूथ मोबाईल कुल लगभग 36 वाहन सम्मिलित रहे । ईद उल फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी त्यौहार के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करना है । सभी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम नजर रखी जा रही है । त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु ग्रामीण जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है जिनके द्वारा सतर्क व मुस्तैद रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल अपेक्षित कार्यवाही करते हुए त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जाएगा ।   

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण