November 6, 2026 8:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता की दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में अभियान संचालित

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद में आम जनमानस को चैत्र नवरात्रि में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता की दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में अभियान संचालित है।
मालीवाडा स्थित अमित गर्ग द्वारा अवैध रूप से संचालित आटा चक्की के परिसर में 35 किलो कुट्टू के आटा जिसका मूल्य ₹3500 तथा सबूत कुट्टू 80 kg जिसका अनुमानित मूल्य ₹5600 को जप्त कर दोनों ही खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित का खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं, वहीं मौके पर आटा पीसने की चक्की और पैकिंग मशीन को भी जप्त कर खाद्य कारोबारी की अभिरक्षा में अग्रिम आदेशों तक सुपुर्द किया गया। साथ ही किराना मंडी स्थित विनोद कुमार जैन के खाद्य कारोबार परिसर जैन मसाला उद्योग से मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने के संदेह पर कुट्टू के आटे का नमूना संग्रहित करते हुए 70 किलो कुट्टू आटा को जप्त किया गया है।
कल दिनांक 29 मार्च से संचालित अभियान में अब तक कुट्टू आटा, साबूदाना, व्रत की नमकीन, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू गिरी तथा मूंगफली दाना समेत कुल 20 नमूने संग्रहित किए गए हैं तथा साबुत कुट्टू एवं कुट्टू आटा समेत लगभग 185 के किलोग्राम मांल को जप्त भी किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण