November 6, 2026 3:21 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नवागत पदस्थ जिला विधिक सहायता अधिकारी से पैरालीगल वालेटियर्स ने की सौजन्य भेंट व किया स्वागत




बुरहानपुर नि.प्र- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय बुरहानपुर मे जिला विधिक सहायता
अधिकारी के पद पर नवागत पदस्थ सुश्री अनुपंमा मुजाल्दे से जिले के पैरालीगल वालेटियर्स ने सौजन्य भैंट कर भावभीना स्वागत किया । इस अवसर पर मुजाल्दे मेडम ने उपस्थित पैरालीगल वालेटियर्स से परिचय प्राप्त किया व कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं साथ ही आपने कहा कि हमें आगामी आने वाली लोक अदालत के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण हो इस संबंध में प्रचार-प्रसार किया जाये । सुश्री मुजाल्दे ने कहा कि शहरी क्षेत्रो के साथ साथ हम सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, से चलने वाली योजनाओं की जानकारी को आमजनों तक पहुंचना ही यह हमारा मुख्य उद्देश्य है । सुश्री मुलाज्दे ने कहा कि हम सभी को साथ में मिलकर प्राधिकरण की जानकारी का लाभ सभी को प्राप्त हो l मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का सहयोग प्राप्त होगा । उपस्थित पैरालीगल वालेटियर्स ने अनुपमा मुजाल्दे का पुष्पहारो से भावभीना स्वागत किया l इस अवसर पर वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर्स एवं कुटुंब न्यायालय के परामर्शदाता महेन्द्र जैन, डॉ0 फौजिया सोडावाला, डॉ०किरणसिंह, एल०एल० लोवंशी, राजेन्द्र सलूजा, विजयासिंह चौहान,अलमास खान , रजनी गटदानी, नंदवकिशोर जांगडे, मंगला दुबे, संदीप शर्मा, अताउल्लाह खान,के साथ साथ कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहें ।
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र ;

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण