November 6, 2026 1:49 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हनुमान जन्मोत्सव पर गढ़ीसवाईराम कस्बे मे बैंड बाजे से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के
गढ़ीसवाईराम कस्बे मे स्थित बस स्टैंड वाले हनुमान मंदिर पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।
मंदिर के महंत मोहन लाल शर्मा ने हनुमान जी महाराज की नयनाभिराम झांकी सजाई और इसी कड़ी में कस्बे के गंगा माता मंदिर से मुख्य बाजार होती हुई बस स्टैंड हनुमान मंदिर तक बैंड बाजे के साथ हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 51 महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुई तथा मंदिर पर पहुंचने के बाद महा आरती की गई और सैकड़ो श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया ।
इस दौरान जयंती मंडल अध्यक्ष मानसिंह चौहान,सरपंच प्रतिनिधि धर्मचंद बैरवा, मुरारी लाल जैमन,प्रेम सिंह राठौड़,नरोत्तम शर्मा ,कृष्ण मिश्रा, जल सिंह कुमावत, मनोज खंडेलवाल ,गुड्डू प्रधान ,प्रहलाद मीणा,निर्मल शर्मा,प्रभु दत्त मिश्रा सहित अनेक गणमान्य महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal