November 6, 2026 1:37 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने गडवाड़ा और छापरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ 15 अप्रैल कलेक्टर नेहा मीना ने गडवाड़ा और छापरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला,आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं ई-केवायसी कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया।
कलेक्टर नेहा मीना ने आज गडवाडा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि केन्द्र पर 7 गर्भवती एवं 5 धात्री माताएं है जिनका टिकाकरण किया जा चुका है। केन्द्र पर कुपोषित बच्चों की जानकारी दी गयी जिसमें 1 मैम और 2 सैम श्रेणी के बच्चे है। कलेक्टर ने मोटी आई से चर्चा की गयी। केन्द्र पर कलेक्टर ने बच्चों के लिए समूह द्वारा निर्मित भोजन की गुणवत्ता की जांच की और बच्चों को अपने हाथो से भोजन कराया।
आंगनवाड़ी केन्द्र पर मंगलदिवस ना मनाये जाने पर एवं पोषण ट्रेकर एप पर पंजीकृत डेटा और भौतिक रूप से पंजीकृत डेटा की विसंगति पाये जाने पर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ को नोटिस देने एवं पुअर मॉनिटरिंग के कारण सहायक संचालक को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।
गडवाड़ा के उत्कृष्ट प्राथमिक शाला में कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओ से संवाद कर अपने साथी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षिका के अनुपस्थित पाये गये। कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये एवं शिक्षिका को सस्पेन्ड करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रामा विकासखण्ड के छापरी आंगनवाड़ी केन्द्र पर निरीक्षण किया जिसमें कुपोषित बच्चो की जानकारी, 5 गर्भवती एवं 4 धात्री महिलाओ, पोषण ट्रेकर पर एन्ट्री, टीएचआर स्टॉक का निरीक्षण किया गया।
आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के उपरान्त मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पर टीकाकरण सैशन के निरीक्षण में आशा एवं एएनएम के अनुपस्थित पाये जाने पर नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ई केवायसी कैम्प में केवल पेसा मोबलाईजर के उपस्थित होने पर सचिव को सस्पेन्ड करने एवं जीआरएस का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर एस बघेल, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा चौहान, सीडीपीओ रामा, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण