November 6, 2026 12:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

*पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजल*

 

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चन्द्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर आज पटना के कंकड़बाग स्थित बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, पार्क संख्या-2 में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। 

 

स्व० चन्द्रशेखर जी भारतीय राजनीति के एक प्रखर, विचारशील एवं समाजवादी नेता रहे हैं, जिन्होंने 1990-91 के बीच भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र की सेवा की थी। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण