November 5, 2026 11:49 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एआरटीओ बागपत ने अभियान चलाकर 16 ई- रिक्शाओं के काटे चालान

एआरटीओ बागपत ने अभियान चलाकर 16 ई- रिक्शाओं के काटे चालान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक ई-रिक्शा एवं थ्री व्हीलर व टेंपो के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को एआरटीओ बागपत राघवेंद्र सिंह एवं यातायात पुलिस बागपत द्वारा 16 ई-रिक्शा का चालान किया गया। इसमें 6 ई-रिक्शा थाने में निरूद्ध की गई। अब तक के अभियान में कुल 232 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जिसमें से 106 ई-रिक्शा थाने में निरूद्ध की गई है। एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने कहा कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वह नियम विरुद्ध तरीके से चल रही ई-रिक्शाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनके खिलाफ नियमों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी और उनका पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एआरटीओ द्वारा ई- रिक्शाओ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal