November 5, 2026 11:44 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेंस में किया क्वालीफाई

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेंस में किया क्वालीफाई

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के 5 छात्र-छात्राओं अंशुल दीक्षित, नव्या बंसल, पृथ्वी चौहान, आर्यन ढाका व अर्शिया ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी जेईई मेंन्स क्वालीफाई करके स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आईआईटी जेईई मेंन्स प्रवेश परीक्षा 02 अप्रैल से 09 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जिसमें देश के लगभग 15 लाख 39 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा का परिणाम 19अप्रैल को घोषित किया गया जिसमें स्कूल के 5 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा को क्वालीफाई किया। अंशुल दीक्षित ने 98.71 परसेंटाइल, नव्या बंसल ने 98.57 परसेंटाइल, पृथ्वी चौहान ने 98.17 परसेंटाइल, आर्यन ढाका ने 95.96 परसेंटाइल व अर्शिया ने 64.05 परसेंटाइल प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया और बताया कि शिक्षकों द्वारा उन्हें आईआईटी कंपटीशन के अनुरूप मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य सभी छात्र छात्राओं को भी इन मेधावी छात्र-छात्राओं के पद चिन्हो पर चलना चाहिए और कठिन परिश्रम करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर बबलेश, अमन, शिवम, राजीव, गौरव, सनोज, कुलदीप, हनुराज, गौरव, दीपक, अरुण, ममता आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal