November 5, 2026 10:45 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैथोलिक ईसाई समाज द्वारा मुमुक्षु ललिल भंसाली का किया बहुमान।

झाबुआ थांदला माणक लाल जैन

कैथोलिक ईसाई समाज द्वारा मुमुक्षु ललिल भंसाली का किया बहुमान।

थांदला …..कैथोलिक ईसाई समाज द्वारा मुमुक्षु ललिल भंसाली का एक समारोह में भव्य बहुमान किया। कैथोलिक मिशन स्कूल परिसर में लगभग तीन हजार कैथोलिक समाज के लोगों की उपस्थिति में पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा मिशन अस्पताल की डॉ सिस्टर प्रीति एवं स्टाफ तथा प्रभु दासी सिस्टर्स तथा पल्ली परिषद द्वारा मुमुक्षु ललिल भंसाली को शाल श्रीफल एवं मोती माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर मुमुक्षु ललिल भंसाली ने अपने प्रवचन में कहा कि यह थांदला मिशन स्कूल और यहां का खेल का मैदान हमेशा याद रहेगा यहां सिस्टर मार्टिना और मास्टर इलियास और देवल सर ने हमको पढ़ाया। यहां की स्मृति हमेशा रहेगी। उन्होंने बताया कि मैं करीब आठ वर्षों से परम पूज्य गुरु महाराज प्रवर्तक जिनेंद्र मुनिजी के सानिध्य में और लगभग सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों का जिसमें बाईबल कुरान भागवत गीता रामायण गुरुग्रंथ साहिब का लगातार अध्ययन कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि मेरे दादाजी मेरे पापा और मैने स्वयं अपार धनसंपति कमाई किन्तु आखिर में विचार आया कि यह सब व्यर्थ ही व्यर्थ है इसलिए मैने यह मार्ग चुन लिया । खान पान के संबंध में बताया कि शाकाहारी भोजन सर्वश्रेष्ठ माना गया है फिर भी कई लोग मांसाहारी भोजन उपयोग में लाते हैं।मेरे कई ईसाई समाज के मित्र है शाकाहारी भोजन उपयोग में लाते है । जैन मुनि साधु सन्यासी होने के बाद मुंह पर कपड़ा बांधकर रखा जाता है जिससे हवा में आने वाले सूक्ष्म प्राणियों को बचाया जा सके। जैन मुनि अपनी इच्छानुसार स्वाद का भोजन ग्रहण नहीं कर सकता लेकिन जो दिया जाता है वहीं खाते है। जैन मुनि के पास पैसा रुपया नहीं होता है। उन्हें हमेशा पैदल ही चलना होता हैं । इस अवसर पर कैथोलिक समाज के पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने कहा कि बहुत ही कठिन तपस्या है परमात्मा आपको यह सब पालन करने सहायता दे। फादर पीटर ने बताया कि हमें भी बीमारी अवस्था में देखरेख करने वाला कोई नहीं होता हैं अकेले ही जीवन बिताना दूसरों की आज्ञा पालन उनके अधीन रहकर जीवन बिताना होता हैं फिर भी आपने बहुत ही कठिन मार्ग चुना है । आप हमारे लिए भी ईश्वर से प्रार्थना करें कि हम भी अपने ब्रह्मचर्य आज्ञा पालन और निर्धनता के संकल्प में सुदृढ़ रहे। मुमुक्षु ललित भंसाली के साथ अनिल भंसाली और उनके परिजन उपस्थित थे । कैथोलिक ईसाई समाज से फादर पीटर कटारा फादर असीम मिंज फादर लुकास डामोर मैरिज कॉन्वेंट से डॉ सिस्टर प्रीति डॉ सिस्टर पुष्पा मिशन अस्पताल प्रभारी सिस्टर दिव्या सुपीरियर सिस्टर अग्नेस एवं स्टाफ प्रभु दासी सिस्टर्स में स्कूल प्राचार्य सिस्टर मेलनआ सिस्टर सुपीरियर मैरियट सिस्टर अमृता सिस्टर शेषना सेंट फ्लोरा स्कूल की संचालक श्रीमती क्लेमेंसी तिर्की पल्ली परिषद के सचिव राजेंद्र बारिया जोसेफ माल पीटर बबेरिया मास्टर हेमराज मेडा निरंजन निनामा दीपक मेडा प्रियांश निनामा दीपक सिरिल डामोर डोनाल्ड खड़िया प्रकाश कटारा और यूथ के साथियों ने सहयोग प्रदान किया माता मारिया समिति सभी सदस्य महिलाओं ने भी भाग लेकर सहयोग प्रदान किया। अंत में फादर पीटर कटारा ने सभी का आभार माना।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण