November 5, 2026 10:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना कंकड़बाग द्वारा कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

*रोटरी क्लब ऑफ़ पटना कंकड़बाग द्वारा कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

 

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

पटना, : रोटरी क्लब ऑफ़ पटना कंकड़बाग के तत्वावधान में आज संध्या 7 बजे पंच शिव मंदिर/साईं मंदिर के निकट पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों/नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

इस भावुक आयोजन में रोटरी क्लब के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का नेतृत्व रोटेरियन राज किशोर सिंह (अध्यक्ष) ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी पी.डी.जी. रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद (कन्वेनर) ने निभाई। आयोजन के सफल संचालन में रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा, पी पी रोटेरियन डॉ शंकरनाथ, पी पी रोटेरियन डॉ दीप्ति सहाय, नितेश मिश्रा, बलीरामजी,गोविंद (सचिव) ,शैलेश,की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब के अन्य सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।

शाम 7 बजे कैंडल मार्च पंच शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शालीमार स्वीट्स तक गया। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जलती मोमबत्तियाँ लेकर “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय”, “शहीदों अमर रहो” जैसे नारों के साथ देश के प्रति एकजुटता एवं आतंकवाद के प्रति कड़ा विरोध व्यक्त किया।

मार्च के उपरांत शालीमार स्वीट्स के पास एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमले मानवता पर कलंक हैं, जिनका हम सबको मिलकर विरोध करना चाहिए।

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश का प्रत्येक नागरिक आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

रोटेरियन राज किशोर सिंह, अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त करतें हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण