November 5, 2026 9:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गोपालगंज में मंडप से दूल्हा का अपहरण, बारात में बुलाए गए लौंडा नाच पार्टी पर आरोप, दुल्हन हुई बेहोश

गोपालगंज में मंडप से दूल्हा का अपहरण, बारात में बुलाए गए लौंडा नाच पार्टी पर आरोप, दुल्हन हुई बेहोश

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित साधु चौक मोहल्ले में शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब मंडप से ही दूल्हा का अपहरण कर लिया गया। वारदात शनिवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना के दौरान दुल्हन और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की गई, साथ ही घर में लूटपाट भी हुई। पुलिस अब तक दूल्हे को बरामद नहीं कर सकी है। मामले में बारात में मनोरंजन के लिए बुलाए गए लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों पर अपहरण और हमले का आरोप है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की बारात आई थी। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए लड़के वालों की ओर से लौंडा नाच पार्टी बुलाई गई थी। नाच-गाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान लौंडा नाच पार्टी के दर्जनों सदस्य दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की।

 

इस हमले में दुल्हन, उसकी मां समेत कई महिलाएं घायल हो गईं। हमलावरों ने घर में घुसकर आभूषण और कीमती सामानों की भी लूटपाट की। हालात इतने बेकाबू हो गए कि उन्होंने मंडप में बैठे दूल्हे को भी नहीं छोड़ा और उसकी पिटाई कर जबरन गाड़ी में बिठाकर अगवा कर लिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। दूल्हा अभी भी लापता है और परिजनों की हालत बदहवास है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शादी का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया है।

 

सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दूल्हे को सकुशल मुक्त कराने के लिए गोपालगंज के साथ-साथ बरौली और सिवान पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दूल्हा बरामद नहीं हो सका है, जिससे दुल्हन पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।

 

पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और दूल्हा बरामदगी का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल मामला रहस्यमय बना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण