November 5, 2026 8:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिंदगी की जंग हार गई मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता , पी एम सी एच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं डॉक्टर में नोक झोक

जिंदगी की जंग हार गई मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता

पी एम सी एच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं डॉक्टर में नोक झोक

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

 

पटना।5 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ती रही मुजफ्फरपुर की 11 वर्षीय रेप पीड़िता । इलाज में अत्यधिक विलंब एवं चिकित्सा लापरवाही के कारण आज पीएमसीएच में रेप पीड़िता ने दम तोड़ दिया। इस रेप पीड़िता के इलाज को लेकर आज बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार और पीएमसीएच के इमरजेंसीके डॉक्टर के बीच जमकर नोक झोंक भी हुई।
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में 26 मई को 11 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला रेत दिया गया। छाती काट दिया गया। इस बच्ची का इलाज 5 दिन तक मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में चला ।हालत में सुधार नहीं होते देखा उसे पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया शनिवार को रात में एंबुलेंस से बच्ची को PMCH लाया गया था । पीएमसीएच के चिकित्सा कर्मियों ने इस रेप पीड़िता के साथ और अमानवीयता की सारी हदें पार कर जल्लाद का काम किया। उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। बेड नहीं दिए गए ।वह 9 घंटे तक एंबुलेंस में ही तड़पती जीवन मौत से संघर्ष करती रही। लड़की के पिता ने जब भी डॉक्टर से बात करने की कोशिश की तो डॉक्टरों ने पिता को डांट डपटकर और दुर्व्यवहार कर भगा दिया।
इस मामले की जानकारी होते हैं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ PMCH पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी में उपस्थित डॉक्टर एवं राजेश के बीच जमकर नोक झोंक हुई ।इसके बाद बच्ची को बेड उपलब्ध कराया गया। इलाज शुरू होने के पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया ।पीएमसीएच में अधिकांश मरीज के परिजनों ने बताया कि इस अस्पताल के डॉक्टर मानव नहीं दानव है ।वे डॉक्टर कम डकैत ज्यादा है ।डॉक्टर को देखकर जल्लाद भी शरमा जाता है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि वह आज इस बात को लेकर शर्मिंदा है कि उन्होंने पीएमसीएच सेडॉक्टरी किया है । राजद ने इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से istifa की मांग की है ।इस मामले को लेकर PMCH प्रशासन और बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह मौन धारण कर रखा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे तो मोनी बाबा बन गए हैं। इसके पूर्व इसी अस्पताल में डॉक्टर ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को कमरे में बंद कर प्राण घातक हमला कर उसकी हत्या करनी चाहिए थी। उधर पुलिस ने इस रेप कांड के आरोपी रितेश सैनिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण