November 5, 2026 8:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

करणपुरा प्रीमियर लीग-3 , क्रिकेट प्रतियोगिता (डे-नाईट) का समापन रविवार को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र के मुख्यातिथ्य मे हुआ

*करणपुरा प्रीमियर लीग-3 , क्रिकेट प्रतियोगिता (डे-नाईट) का समापन रविवार को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र के मुख्यातिथ्य मे हुआ*

 

*राजस्थान सरकार के मंत्री संजय शर्मा और भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम भी रहे मौजूद*

 

*तहडका टीम रही प्रथम विजेता और 1 लाख 21 हजार रुपए व ट्रोफी लेकर रोमांचित हो उठे खिलाड़ी*

 

*करणपुरा (रामपुरा) रेलवे स्टेशन यथास्थिति मे बना रहेगा – भूपेन्द्र यादव*

 

 

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

 

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के करणपुरा गांव मे चल रही डे-नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता (करणपुरा प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट प्रतियोगिता) का समापन रविवार को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव के मुख्यातिथ्य मे रात 11 बजे सम्पन्न हुआ जिसमे तहडका टीम ने प्रथम विजेता के रूप मे रहकर एक लाख इक्कीस हजार रुपए और ट्रोफी लेकर खुशी मनाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथी के अलावा राजस्थान सरकार के मंत्री संजय शर्मा व बन्नाराम मीना सहित बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं रैणी क्षेत्र के कई सरपंच एवं गणमान्य जनप्रतिनिधी एवं अनेक गणमान्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे ।

इस दौरान केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आश्वस्त किया कि करणपुरा रेलवे स्टेशन को समाप्त नही होने दिया जावेगा और कुछ समय का इन्तजार कीजिए तब कुछ एक्सप्रेस रेलगाड़ी भी करणपुरा स्टेशन पर रूकवाने का प्रयास करेंगे।

केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व राजस्थान सरकार के मंत्री संजय शर्मा सहित सभी अतिथियो ने क्रिकेट मैच का खूब आनन्द लिया तथा केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री यादव ने केपीएल कमेटी को 61 हजार रुपए भी नकद दिये।

बन्नाराम मीना ने अपने सम्बोधन मे मंत्री को क्षेत्रिय जन समस्याओ से भी अवगत कराया और स्थानीय पंच पटेल व केपीएल कमेटी ने सभी अतिथियो का बड़ी फूल माला से सामुहिक रूप से भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण