November 5, 2026 8:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

न खुद नशा करो ना किसी को करने दो क्योकि किसी भी प्रकार का नशा अपराधिक प्रवृत्ति को जन्म देता है –

बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में बुरहानपुर जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर व् सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला प्रशासन बुरहानपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायलय बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज कमल टाकिज चौराहे पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर्स के माध्यम से व् समझाईश के माध्यम से आम जन में किसी भी प्रकार का नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया l
समाज सेवी व् पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन ने कहा की किसी भी प्रकार का वह नशा जो जीवन को नाश तो करता ही है साथ में जब नशा इन्सान पर हावी हो जाता है तो वह अपराधिक प्रवृत्ति को जन्म देता है l नशा मुक्त भारत अभियान के इस आयोजन में आज जायंट्स व् जनजाग्रति संस्था व् पेरालिगल वोलेनटियर अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ,अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष सुनील सलूजा ,राजेश यादव के साथ साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायलय बुरहानपुर के पेरालिगल वोलेनटियर व् कुटुंब न्यायालय परामर्शदाता महेंद्र जैन इस अवसर पर उपस्थित है l
आज इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित पोस्टरों को माननीय न्यायालय परिसर ,कमल टाकिज क्षेत्र ,तहसील परिसर एवं SDM कार्यालय परिसर में चिपकाया गया l जिससे आम जन में नशा न करने की प्रवृत्ति उत्पन्न हो l पोस्टर चिपकाने के अवसर पर तहसील परिसर में तहसीलदार प्रवीण ओहरिया , नायब तहसीलदार कक्ष के पास भगवान सावले एवं जिला पंचायत के सीओ दुर्गेश भूवरकर एवं एस डी एम् कार्यालय के स्टेनो विजय पाटिल भी इस अवसर पर उपस्थित थे l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण