November 5, 2026 8:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

श्री सीमन्धर स्वामी मंदिर को हुवे 100 वर्ष पूर्व का जीनालय बना तीर्थ

धार (कुक्षी) माणक लाल जैन

श्री सीमन्धर स्वामी मंदिर को हुवे 100 वर्ष पूर्व का जीनालय बना तीर्थ
त्रिदिवसीय शताब्दी महोत्सव के तृतीय दिवस पर हुवे 18 अभिषेक
मुनिद्वय का 12 जून लाबरिया मे प्रवेश
कुक्षी / नगर मे आज श्री सीमन्धर स्वामी मंदिर के त्रिदिवसीय शताब्दी महोत्सव मे पुण्यसम्राट के शिष्य एवं वर्तमान गच्छाधिपति हृदयसम्राट श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म. सा. व आचार्य श्री जयरत्न सुरिश्वर जी म. सा. के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजय जी म सा व मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजय जी म. सा. की निश्रा मे आज तीसरे दिन प्रातः लाभार्थी परिवार द्वारा द्वार उद्घाटन किया गया लाभार्थी को उनके घर से प्रातः गाजे बजे के साथ लाया गया पश्चात् मुनिराज श्री की निश्रा मे व श्री संघ उपस्थिति मे जिनालय का द्वार उद्घाटन करते हुवे तीर्थ घोषित किया गया। पश्चात् मुनिराज श्री के प्रवचन हुवे। प्रवचन मे मुनिराज श्री मे बताया की संघ ने शताब्दी महोत्सव का आयोजन करके अपनी धरोहर को संरशीत करने का प्रश्नशिय कार्य किया। मुनिराज श्री ने बताया की कुक्षी मे पांचो जैन मंदिर तीर्थ होने से कुक्षी नगर बना कुक्षी जी तीर्थ । प्रभातिया मण्डल द्वारा प्रभातिया पढ़ाया गया पश्चात् महात्मा गाँधी मार्ग पर स्थित सीमन्धर स्वामी मंदिर मे पक्षल, पूजा व आरती लाभार्थी परिवार द्वारा की गई। मिडिया प्रभारी स्वस्तिक जैन ने बताया की प्रातः 9 बजे सीमन्धर स्वामी तीर्थ मे 18 अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया अनेक प्रकार की ओसाधियों से मुलनायक प्रभु सीमन्धर स्वामी व जीनालय मे सभी प्रतिमाओ का अभिषेक किया गया। 18 अभिषेक मे श्री संघ के सभी सदस्यों ने बड़े उतसाह से लाभ लिया। मुनिराज श्री ने सूत्र बोल कर 18 अभिषेक लाभार्थी परिवाए को करवाये। 18 अभिषेक की विधि गौतम भाई विधिकारक उज्जैन की टीम ने सगींत के साथ करवाई पश्चात् श्री संघ का स्वामीवासल्य हुआ पश्चात् दोपहर मे महिला व बहु मण्डल की पूजा पढ़ाई गई । शाम को श्री संघ के साथ बड़े मंदिर से पाच जिन मंदिर दर्शन करते हुवे सीमन्धर स्वामी मंदिर मे कुमारपाल राजा बन कर लाभार्थी परिवार द्वारा आरती की गई। व बड़े हर्षोल्लास के साथ त्रिदिवसीय शताब्दी महोत्सव का समापन हुआ। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की कुक्षी से मुनि भगवंतों का विहार शुक्रवार शाम को हुआ आगे 7जून बाग 8जून टान्डा 9जून रिंगनोद 10 जून भोपावर 11जून झोलाना व 12 जून लाबरिया मे धार्मिक आयोजन मे निश्रा प्रदान कर आगे बडनगर की ओर विहार रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण