November 5, 2026 8:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई

, जिसके परिणामस्वरुप त्योहार शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न हुआ । कमिश्नरेट गाजियाबाद में लगभग 47 ईदगाह व 742 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई जिनमें मुख्य रुप से थाना वेव सिटी के डासना ईदगाह, थाना अंकुर विहार के शाही ईदगाह, थाना मुरादनगर के ईदगाह, थाना टीला मोड़ के पसौंडा ईदगाह, थाना कोतवाली नगर के ईस्लाम नगर ईदगाह, थाना विजयनगर के सिद्धार्थ विहार ईदगाह, थाना ट्रोनिका सिटी के पावी सादिकपुर के ईदगाह, थाना मसूरी के मसूरी ईदगाह, निडौरा ईदगाह में सर्वाधिक संख्या में लोगों द्वारा नमाज अदा की गई ।

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा ईद-उल-अजहा (ब­­करीद) पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रुप से सम्पन्न कराने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गये ।

  • जिले के सभी ईदगाहों, मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया ।
  • ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके ।
  • QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में तैनात की गई ।
  • कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा त्योहार से पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई जिनमें सम्भ्रान्त व्यक्तियों और धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित किया गया ।
  • सभी पक्षों से निर्धारित समय और नियमों के अनुसार कुर्बानी करने और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई ।
  • स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ जिससे त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बना रहा ।
  • सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखी गई, जिससे शांति व्यवस्था में कोई बाधा न आये ।
  • नमाज के समय और बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई ।
  • ईदगाहों और प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई ताकि आवागमन सुचारु रहे ।

कमिश्ररेट गाजियाबाद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पूर्ण शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ । कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस जनता के सहयोग के लिए आभारी है । कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस भविष्य में भी जनपद में आयोजित होने वाले समस्त पर्व/त्योहार/आयोजनों को पूर्ण गरिमा व अपेक्षित अनुशासन के साथ सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण