November 5, 2026 8:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता, तत्परता और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ई-ऑफिस प्रणाली से जुडे-सुश्री भूरिया

झाबुआ माणक लाल जैन

सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता, तत्परता और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ई-ऑफिस प्रणाली से जुडे-सुश्री भूरिया

झाबुआ 7 ,जून 2025 महिला-बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंत्रालयीन कार्य के साथ-साथ अब प्रभार के जिलों में भी अब ई-ऑफिस से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने ई-ऑफिस प्रणाली को सुदृढ बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसे अपने प्रभार के जिलों में भी ई-ऑफिस के माध्‍यम से नस्तियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये है । इसके लिये कैबिनट मंत्री की अलग से आई.डी. भी बनायी गयी है । सुश्री भूरिया का मानना है कि इससे सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता, तत्परता और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लक्ष्यों को शीघ्र हासिल करने में मदद मिलेगी।

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार निरंतर अपनी सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाईन कर रही है। डिजिटाइजेशन के माध्यम से सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, विभागों का समन्वय बढ़ाने और जन कल्याण की गति तेज करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal