November 5, 2026 8:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 23वें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 23वें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भारत किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ठोस कदम उठाता रहेगा।

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भारत किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ठोस कदम उठाता रहेगा। श्री राय ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। श्री राय आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 23वें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन कर रहे थे। गृह राज्‍य मंत्री ने कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति, प्रगति और विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने और आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए दुनिया को एक साथ आना चाहिए। श्री राय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आतंकवाद अपने रूप बदल रहा है और साइबर खतरों ने सुरक्षा तंत्र के सामने नई चुनौती पेश की है।

आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वदेशी हथियारों के विकास के साथ अपने सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के उपाय कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal