November 5, 2026 8:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

: मोदी सरकार ने गरीबों को भूखा नहीं सोने दिया: किरेन रिजिजू

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर परिस्थिति में गरीबों का साथ दिया है, खासकर कोरोना काल में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इसके सबसे बड़े उदाहरणों में से एक है।

 

जून 10, नई दिल्ली:

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर परिस्थिति में गरीबों का साथ दिया है, खासकर कोरोना काल में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इसके सबसे बड़े उदाहरणों में से एक है।

 

किरण रिजिजू ने बताया कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर उस समय शुरू की गई थी, जब देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा था। उन्होंने कहा, “जब यह प्रस्ताव कैबिनेट में आया था, तब प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि चाहे जो हो जाए, गरीबों को खाली पेट नहीं सोना चाहिए। यह उनके गरीबों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।”

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन गांव-गांव तक पहुंच रहा है और करोड़ों लोगों को इससे सीधा लाभ मिल रहा है। रिजिजू ने इस योजना को मोदी सरकार की “जन-कल्याणकारी सोच” का हिस्सा बताया और कहा कि यह देश के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण