November 5, 2026 8:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अहमदाबाद विमान हादसा: तबाही का मंजर दुखद- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में विमान हादसे के दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा-  तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं।

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

जून 13, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में विमान हादसे के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  पोस्ट कर कहा- आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने आगे लिखा कि तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट  में कहा- अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और दिल दहला देने वाली मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, उसे आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।

दरअसल, बीते कल अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई- 171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के कुछ मिनट बाद मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू सदस्य और 230 यात्री शामिल थे। इस हादसे में एयर इंडिया ने विमान सवार 242 में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि की।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण