November 5, 2026 8:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अहमदाबाद विमान हादसे में एकमात्र ज़िंदा बचे यात्री ने सुनाई आपबीती

अहमदाबाद विमान हादसे में ज़िंदा बच जाने वाले एकमात्र यात्री विश्वास कुमार ने बताया कि उड़ान भरने के करीब 30 सेकंड बाद अचानक तेज आवाज आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला।

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

जून 13, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे में ज़िंदा बच जाने वाले एकमात्र यात्री विश्वास कुमार से मुलाक़ात की। पीएम ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विश्वास कुमार से बात की हमारे संवाददाता ने।

विश्वास कुमार ने बातचीत में बताया कि उड़ान भरने के करीब 30 सेकंड बाद अचानक तेज आवाज आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला। विमान हादसे में जिंदा बच जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नही था।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी नजरों के सामने ही प्लेन क्रैश हो गया, जहां बड़ी मुश्किल से मैं बाहर आया। जहां लोगों द्वारा मुझे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मेरा हालचाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण