रिपोर्ट अनमोल कुमार
गयाजी । गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघाणी नगर में हुए भयावह विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस विमान दुर्घटना में कुल 242 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो पायलट और दस केबिन क्रू सदस्य भी शामिल हैं। मृतकों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है, जिनका असामयिक निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस हृदयविदारक हादसे पर पूरे देशभर से शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में गयाजी के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक एवं स्वयंसेवी संस्था आजाद वेलफेयर सेंटर के सचिव डॉ. के. के. क़मर ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
डॉ. क़मर ने कहा कियह हादसा केवल गुजरात या किसी एक राज्य की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की पीड़ा है। जिन परिवारों ने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी पीड़ा शब्दों से परे है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में पूरे देश को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए और सरकारी स्तर पर भी पीड़ितों के परिजनों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जानी चाहिए।












