November 5, 2026 8:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

‘द ठग लाइफ’ मामला: SC ने कर्नाटक सरकार को जारी किया नोटिस

‘द ठग लाइफ’ मामला: SC ने कर्नाटक सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कर्नाटक में स्क्रीनिंग मामले पर सुनवाई हुई। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है।

जून 13, नई दिल्ली: अभिनेता कमल हसन की फिल्म ‘द ठग लाइफ’ की कर्नाटक में स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते इस मामले पर सुनवाई करेगा।

याचिकाकर्ता एम महेश रेड्डी ने अपनी याचिका में फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध करने वाले संगठनों की धमकियों को देखते हुए सिनेमा घरों को सुरक्षा देने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि असमाजिक तत्वों की तरफ से खुलेआम धमकियां मिल रही है कि अगर तमिल फिल्म दिखाई गई तो थियेटरों में आग लगा दी जाएगी। राज्य सरकार अराजक तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

दरअसल, फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान अभिनेता कमल हासन ने एक बयान दिया था कि ‘कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है।’ इस टिप्पणी ने कर्नाटक में व्यापक विरोध को जन्म दिया। कई संगठनों ने इसे अपमानजनक करार दिया, जिसके बाद राज्य में फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध शुरू हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal