November 5, 2026 8:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने धरती आबा जन भागीदारी अभियान के सम्बन्ध में बैठक ली

झाबुआ माणक लाल जैन

 

15 जून से 30 जून तक चलेगा धरती आबा जन भागीदारी अभियान

झाबुआ, 13 जून 2025 जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15 जून से 30 जून 2025 तक धरती आबा जन भागीदारी अभियान चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाकर व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना है और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में अभियान के तहत शिविरों के आयोजन एवं लाभ प्रदाय किये जाने हेतु तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ग्राम एवं क्लस्टर में शिविरों का शेड्‌यूल अनुसार आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। वीसी के माध्यम से जुड़े सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिया कि अनुभाग स्तर पर तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन कर शिविरों की तैयारी सुनिश्चित करें। साथ ही धरती आबा सखा-सखी बनाया जाकर मोबलाइजेशन कराये जाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि धरती आबा के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन) रोजगार और आजीविका योजनाएं (मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एवं बाल विकास (पीएम एमवी वाई, आई.सी.डी.एस. लाभ, टीकाकरण) का लाभ शिविरों के माध्यम से दिया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों की क्लस्टर पर ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये। कृषि संकल्प अभियान के तहत दिये जाने वाले लाभों को इन्हीं शिविरों से दिलाये जाने को कहा।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के प्रोफाइल पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि का अभियान के तहत पूर्णतः सैचुरेशन किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने एवं सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही जागरूकता के लिए स्थानीय भीली बोली में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य गतिविधियाँ कराए जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण