November 5, 2026 8:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने कैंप कोर्ट लगाकर किया कार्य

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 14 जून 2025 विगत सप्ताह कलेक्टर नेहा मीना ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व के लंबित कार्य के निराकरण के लिए एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदन/शिकायतों का निराकरण किये जाने हेतु अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत प्रति शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा कैम्प कोर्ट और ऑफिस लगाया जाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया था।
कलेक्टर के निर्देशानुसार 13 जून 2025 को एसडीएम झाबुआ ने तहसील राणापुर , एसडीएम मेघनगर ने तहसील मेघनगर, एसडीएम थांदला ने टप्पा तहसील खवासा एवं एसडीएम पेटलावद में टप्पा तहसील झकनावदा में कैम्प कोर्ट लगाकर समस्याओं का निराकरण किया गया।
कैंप ऑफिस टप्पा तहसील खवासा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन ने ग्राम भेरूगढ़ में श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण हटवाया गया एवं आम लोगों का रास्ता खुलवाया गया। वहीं कैंप ऑफिस तहसील राणापुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले द्वारा 1100 दिवस से ऊपर की शिकायत को संतुष्टिपूर्वक बन्द करवाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal