November 5, 2026 8:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से जिले में दो सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ 14 जून 2025 कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति की 109वीं बैठक में पेटलावद क्षेत्र में 2 सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के अनुमोदित प्रस्तावों को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं।
पेटलावद क्षेत्र में 23.70 किमी की रायपुरिया जामली सारंगी करवड मार्ग का टू लेन में उन्नयन लागत राशि 5108.8लाख और 40.10 किमी की मोहनपुरा धतुरिया झकनावदा टिमायची लागत राशि 8819.53 लाख सड़क निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। ।
कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जिले में आवागमन को सुलभ बनाने एवं अवसंरचनात्मक विकास के लिए सड़कों का निर्माण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से दोनों ही सड़कों के निर्माण की मांग की गई थी जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, स्वीकृति के उपरांत टेंडर की प्रकिया पूर्ण कर निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेटलावद में सर्किट हाउस और रायपुरिया तारखेड़ी को एनएच 47 से जोड़ने वाली सड़क के टू लेन में उन्नयन की जल्द ही स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण