अहमदाबाद माणक लाल जैन
युगप्रभावकाचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. व आचार्य श्री जयरत्न सूरिश्वर जी म सा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी श्री प्रितीदर्शना श्रीजी म.सा.आदि ठाणा 8 ने गिरनार तीर्थ से विहार कर 13 जून को अहमदाबाद प्रवेश कर पालडी नगर मे दर्शन पाठशाला भवन मे कुछ दिन स्थिरता रहेगी। आगे अहमदाबाद के श्रीसंघों मे विचरण रहेगा ।अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की साध्वी श्रीजी का चातुर्मास प्रवेश 5 जुलाई को श्री राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मन्दिर, पोस्ट ऑफिस के सामने, तुलसी विहार , खानपुरा (वाय सेन्टर) अहमदाबाद नगर मे है । चातुर्मास आयोजक श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन संघ-थराद तीर्थ ने साध्वी श्रीजी के 5जुलाई चातुर्मास प्रवेश पर सभी गुरूभक्तो से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर जिनशासन की शोभा बढाये।












