November 5, 2026 7:58 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सेंट एंजेल्स स्कूल बागपत के 9 विद्यार्थियों ने नीट में किया क्वालीफाई

 

बागपत। विपुल जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के प्रतिभाशाली 9 छात्र -छात्राओं अर्पित देव शर्मा, आर्यन मणी, वरुण शर्मा, अभय दीक्षित, समायरा, सागर, भविष्यकांत, राशि शर्मा, व रोहन वर्मा ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ क्वालीफाई करके स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन 4 मई को किया गया था। जिसमें देशभर से लगभग 22 लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा का परिणाम 14 जून को घोषित किया गया जिसमें स्कूल के 9 मेधावी छात्र-छात्राओं ने क्वालीफाई किया। मेधावी छात्र आर्यन मणी ने 94.4 परसेंटाइल, अर्पित देव शर्मा ने 90.7 परसेंटाइल, रोहन वर्मा ने 87.4 परसेंटाइल, वरुण शर्मा ने 83.9 परसेंटाइल, अभय दीक्षित ने 76.1 परसेंटाइल, समायरा ने 70.7 परसेंटाइल, सागर ने 55.5 परसेंटाइल, भविष्य कांत ने 52.4 परसेंटाइल, व राशि शर्मा ने 51.8 परसेंटाइल प्राप्त करके नीट क्वालीफाई किया। इस अवसर पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया और बताया कि स्कूल के शिक्षकों द्वारा उन्हें नीट कंपटीशन के अनुरूप मार्गदर्शन दिया गया जिसके कारण किसी अतिरिक्त कोचिंग के बिना उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य सभी छात्र- छात्राओं को इन छात्रों के पद चिन्हों पर चलना चाहिए और कठिन परिश्रम करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर बबलेश, अमन, शिवम, कुलदीप, ललित, आशीष, मनीष, राजीव, सनोज, दीपक, ज्योति, निधि, शालू, रीना, श्वेता आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण