November 5, 2026 7:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

टहला सीएचसी का उद्घाटन केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव के मुख्यातिथ्य मे सम्पन्न हुआ

राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी-2023 बन्नाराम मीना भी रहे साथ मे

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के राजगढ उपखण्ड क्षेत्र के
टहला में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद, भूपेंद्र यादव के कर कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बन्नाराम मीणा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
टहला क्षेत्र में CHC की स्थापना एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय है, जिससे टहला सहित आसपास के अनेक ग्रामीण अंचलों की जनता को प्राथमिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं समय पर और सुलभ रूप से प्राप्त होंगी।
अब लोगों को इलाज के लिए दूरदराज के शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा , जिससे समय, संसाधन और श्रम—तीनों की बचत होगी।
इस अवसर पर केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ बीजेपी के कई फदाधिकारी व अनेक गणमान्य कार्यकर्ताओ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस जनकल्याणकारी पहल हेतु हम माननीय श्री भूपेंद्र यादव जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन प्रकट करते हैं। यह स्वास्थ्य केंद्र निश्चित रूप से क्षेत्र के समग्र विकास एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य की दिशा में एक सशक्त मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण