November 5, 2026 7:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

यातायात पुलिस के डीएसपी की कर्तव्य परायणता से से सारिका की खुशियां लौटी

 

पुलिस की वर्दी पर लगा दाग धुला

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना।पटना यातायात पुलिस की अवैध वसूली के वायरल वीडियो से पुलिस की किरकिरी हो रही थी ।ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान की खातिर वर्दी स्याह हो गया था
लेकिन पटना ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी 2 अनिल कुमार की मुस्तादी कर्तव्य परायणता एवं मानवीय चेहरा ने पटना यातायात पुलिस के वर्दी पर लगे स्याह रंग को साफ कर दिया है
शुक्रवार को डीएसपी अनिल गस्ती पर थे । जीरो माइल के पास एक महिला रोती भी मिली ।डीएसपी अनिल ने उसे महिला से पूछताछ किया तो ज्ञात हुआ कि महिला का एक बैग ऑटो में छूट गया है ।ऑटो वाला का आता पता नहीं है ।उसे बैग में लाखों के जेवरात,रकम और कीमती समान थे। डीएसपी अनिल ने उसे महिला को लेकर यातायात पुलिस के कैमरा नियंत्रण कक्ष में लाकर सीसीटीवी के माध्यम से ऑटो वाले को खोजना प्रारंभ किया
परंतु महिला किसी ऑटो वालों की पहचान नहीं कर पाई। डीएसपी अनिल ने अपनी सूझबूझ से करवरिगहिया से बस स्टैंड चलने वाले तीन चार ऑटो चालकों से संपर्क किया तो जाकर उसे ऑटो चालक का पता चला जिस पर महिला का बैग छूट गया था
डीएसपी अनिल ने उसे ऑटो चालक को मोबाइल पर उसे बुलाया और उसे नहीं बताया गया कि उसके ऑटो में कोई बैग है ।ऑटो चालक जब डीएसपी के सामने पहुंचा तो डीएसपी ने खुद ऑटो की तलाशी ली जहां से महिला का बैग बरामद किया गया।
डीएसपी अनिल ने बताया कि महिला का नाम सारिका दुबे है वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थी। उसे मधेपुरा जाना था। करबीगहिया से ऑटो पड़कर वह बस स्टैंड जा रही थी। जीरो माइल पर वह टेंपो से उतर गई और टेंपो चालक टेंपो लेकर चला गया ।बाद में उसे ज्ञात हुआ कि उसका बैग टेंपो में छूट गया
डीएसपी अनिल के इस मानवीय चेहरा के पूरे शहर में चर्चा हो रही है। सरका दुबे के चेहरे पर आई खुशियां डीएसपी अनिल के प्रति कृतज्ञता कर रही थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण