November 5, 2026 7:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा “बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2025” का भव्य आयोजन

 

अनिल अरोड़ा

चीफ गेस्ट धीरज कुमार, दीपक पराशर, प्रतिमा कनन, कन्नन अरुणाचलम, बी एन तिवारी, गायिका दीपा नारायण झा, गायिका ऋतु पाठक, एसीपी संजय पाटिल, दिलीप सेन, निर्माता ऐक्टर सीडी शेटे, रेखा राव, अभिषेक खन्ना, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि की विशेष उपस्थिति रही.

मुम्बई : डॉ कृष्णा चौहान द्वारा “बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2025” का  आयोजन अंधेरी (वेस्ट) मुंबई के मेयर हॉल में भव्य रूप से किया गया जहां सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर चीफ गेस्ट धीरज कुमार, दीपक पराशर, प्रतिमा कनन,

कन्नन अरुणाचलम, बी एन तिवारी, गायिका दीपा नारायण झा, गायिका ऋतु पाठक, एसीपी संजय पाटिल, दिलीप सेन, निर्माता ऐक्टर सीडी शेटे, रेखा राव, अभिषेक खन्ना, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि की विशेष उपस्थिति रही.

केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमे यह नाम उल्लेखनीय हैं। मुख्य अतिथि प्रतिमा कनन,

एसीपी संजय पाटिल, दीपक पराशर, रेखा राव, दिलीप सेन, अभिषेक खन्ना, गायक सागर आचार्य, सिंगर नरेश इत्यादि.

इस अवसर पर शिरीन फरीद, कबीना महराजन, सीडी शेटे, सोनू श्रीवास्तव, दीपक देसाई, ऋतु पाठक, गीतकार विक्की नागर, गीतकार एम प्रकाश, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री, निर्माता दिलीप पटेल,मनोज तिवारी, दिनकर कपूर,

जिग्ना सेठ, भेरु जैन, फोटोग्राफर दिनेश पारेशा को भी सम्मानित किया गया.

स्टेज पर शानदार केक काटकर साउथ ऐक्टर जयप्रभु आर. लिंगायत  का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवार्ड समारोह के सीजन 6 की बेपनाह सफलता के बाद अब डॉ कृष्णा चौहान बेहद उत्साहित हैं।

चीफ गेस्ट धीरज कुमार ने डॉ कृष्णा चौहान को अवॉर्ड किंग कहा और उन्हें ऐसे अवॉर्ड शो के आयोजन के लिए बधाईयाँ दी.

इस अवसर पर दीपक देसाई के गुजराती अल्बम “चलो ने आपने गरबे” का पोस्टर लांच किया गया जिसके गीतकार और निर्माता दीपक देसाई, सिंगर राजू टांक, डॉ पूजा शाह हैं. इस गरबा गीत मे कशिश खण्डेलवाल नजर आएंगी. दीपक देसाई की किताब यादो के गुब्बारे मे यह गीत प्रकाशित है.

बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।

अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस समारोह में भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ कृष्णा चौहान ने इस बार भी कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को सम्मान से नवाजा।

बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है, जिसके कई गाने रिकार्ड कर लिए गए हैं वहीँ उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म दांव का मुहूर्त किया है.

उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण