November 5, 2026 7:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

डॉ संजय मित्तल ने पुलिस अधिकारियों को दिए सुझाव

जयपुर, डीसीपी ट्रैफिक पुलिस ऑफिस (यादगार) अजमेरी गेट जयपुर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भीषण गर्मी, (सन प्रोटेक्शन) धूल से त्वचा को होने वाले दुष्प्रभाव (जैसे सनबर्न, टैनिंग, झुर्रियां, पिगमेंटशन, मुहासे, एलर्जी, चेहरे पे कालापन आदि)
एवं उनसे बचाव के उपाय के विषय में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय मित्तल, ‘मित्तल स्किन, हेयर, लेज़र & कॉस्मेटिक क्लिनिक, विद्याधर नगर, जयपुर’ द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। डॉ मित्तल ने बताया कि सनस्क्रीन (spf30 से ऊपर) का प्रयोग घर से बाहर जाने के 30 मिनट पूर्व अच्छी मात्रा में करें और 3 घण्टे के अंतराल से करते रहें। चेहरे और हाथ को ढक रखें।
UVA & UVB किरणों के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बतलाया।

मित्तल स्किन क्लीनिक से ही अनीश निगम, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक ने उपरोक्त विषय में उचित खान-पान द्वारा त्वचा एवं शरीर को तेज धूप व धूल से बचाने के उपाय सुझाये।
जैसे: 30-40 मिनट के अंतराल पर नॉर्मल पानी का सेवन करें,
नारियल पानी,निम्बू शिकंजी, छाछ, छाछ- राबड़ी, इलेक्ट्रॉल पाउडर, एवम जूस वाले फलों का सेवन करें। अंकुरित मूंग, चना,सलाद आदि खायें।

इस कार्यक्रम में अनेक ट्रैफिक पुलिस कर्मी एवम अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डीसीपी एवम एसीपी जयपुर ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण