November 5, 2026 7:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथुला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

सिक्किम से पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हुई। पहले जत्थे में 37 तीर्थयात्री और अधिकारी नाथुला से रवाना हुए।

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

जून 20, नई दिल्ली: पांच साल के अंतराल के बाद आज सिक्किम से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नाथुला दर्रे से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस साल नाथुला से कुल 10 जत्थे रवाना होंगे।

हर जत्थे में लगभग 48 लोग होंगे, जिनमें अधिकारी, रसोइये और सहायक कर्मचारी भी शामिल हैं। यात्रा पूरी करने में लगभग 20-21 दिन लगेंगे। पहले जत्थे में 37 यात्री और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

750 तीर्थयात्रियों का चयन हुआ

इस बार कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर ड्रा से नई दिल्ली में किया गया। यह यात्रा आखिरी बार साल 2019 में हुई थी। कोविड 19 के बाद इसे रोक दिया गया था। 5 साल के बाद हो रही इस पवित्र यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal