November 5, 2026 7:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविरो मे 21 जून को रैणी क्षेत्र के शिविरो मे स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविरो मे 21 जून को रैणी क्षेत्र के शिविरो मे स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव रहेंगे मौजूद

बन्नाराम मीना ने गुरुवार को शिविर स्थलो का मौके पर जाकर किया अवलोकन और तैयारियो का जायजा लेते हुए स्थानीय गांव के पंच पटेलो से भी मिले

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव 21 जून शनिवार को आयोजित होने वाले
प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) शिविरो मे मुख्य अतिथी के तौर पर मौजूद रहेंगे
इस अभियान के अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के विकासोन्मुख विशेष शिविरों का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
बीजेपी सरकार द्वारा आदिवासी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल रखी गई है।
21 जून 2025 तक संचालित प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति रैणी के चयनित गांवों में विकासोन्मुख विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना एवं उन्हें सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।
इसी क्रम में 21 जून को ग्राम ईशवाना, सालोली, भूलेरी एवं जामडोली में आयोजित शिविरों में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है , जो इस अभियान को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के मद्देनज़र भाजपा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा जी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिविर स्थलों का पूर्व निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्रामवासियों व संबंधित विभागीय अधिकारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।
ये कैम्प अभूतपूर्व अभियान जनजातीय अंचलों में समावेशी विकास, शासन की योजनाओं की जमीनी स्तर तक प्रभावी पहुँचाया जायेगा , जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal