बुरहानपुर नि.प्र. – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर , सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला प्रशासन बुरहानपुर एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बुरहानपुर जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर, के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र शेखपुरा , देडतलाई ,पीपलपानी, सिरपुर , सिंदखेडा कला , गुलाई ,खकनार खुर्द , ढाबा , कारखेडा, रायतलाई ,तुकईथड ,एवं मंजरोद कला जैसे 12 ग्रामो में जाकर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यशाला के माध्यम से एवं नशे की प्रवृत्ति से होने वाले दुश्परिनामो से संबंधित पोस्टर स्टीकर को जगह जगह चिपकाकर ग्रामीण जनमानस को जागरूक करने का कार्य किया l
इस अवसर पर समय समय पर विभिन्न ग्रामो में वरिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव श्री प्रेमदीप सांकला ,जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे , वरिष्ठ समाज सेवी पेरालिगल वोलेनटियर व् कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन , वरिष्ठ समाज सेवी पेरालिगल वोलेनटियर डॉ फौजिया सोडावाला ,महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मंदा मोरे , सुमन पवार मुरारीलाल रघुवंशी , सुधीर खिरदे , लोकेश स्वामी , शाला की शिक्षिकाए ,महिला एवं बाल विकास की कार्यकर्ता एवं सहायिकाए के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे l
इस अवसर को संबोधित करते हुए सभी अधिकारियो कर्मचारियों व् सामाजिक कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में कहा की नशा मुक्त ग्रामीण समाज ही इस देश की दिशा व् दशा दोनों पलट सकता है l












