November 5, 2026 7:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

4 से 6 जुलाई तक दिल्ली में होगी RSS की प्रांत प्रचारक बैठक

 

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस वर्ष दिनांक 4, 5 और 6 जुलाई, 2025 को राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रही है।

 

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

 

जून 23, नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस वर्ष दिनांक 4, 5 और 6 जुलाई, 2025 को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रही है। यह बैठक दिल्ली के ‘केशवकुंज’ संघ कार्यालय में होगी।

 

देशभर के सभी प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक तथा सह क्षेत्र प्रचारक बैठक में उपस्थित रहेंगे। संघ की संगठन रचना में कुल 11 क्षेत्र एवं 46 प्रांत बनाये गये हैं। इस बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी शामिल होंगे।

 

बीते मार्च महीने में प्रतिनिधि सभा बैठक के बाद पूरे देश में अप्रैल, मई और जून महीने में संघ के विभिन्न स्तरों के प्रशिक्षण वर्ग पूरे होने के बाद आगामी योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक में शामिल होने के लिए सरसंघचालक का 28 जून को दिल्ली में आगमन होगा।

 

इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये सहित सभी अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे।

 

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण