November 5, 2026 7:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नगर में जल निगम की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ा।

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)

सोमवार को मुंसफी रोड के पास सरकारी बस पानी की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बुरी तरह से फंस गई।
यह घटना उस समय हुई जब गोंडा जा रही सरकारी बस (यूपी 78 केटी 6887) उतरौला बस स्टॉप से निकलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे की ओर जा रही थी कि मुंसफी रोड के पास बस जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में फंस गई बस फंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय सभासद विकास गुप्ता के अनुसार, जल निगम कंपनी ने कुछ दिन पहले पानी की पाइपलाइन के कनेक्शन के लिए यह गड्ढा खोदा था। उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार जल निगम के अधिकारियों से की गई थी। लेकिन बारिश के कारण गड्ढों को नहीं भरा जा सका।
नगर के सड़कों पर मौजूद ऐसे खुले गड्ढे स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal