November 5, 2026 7:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बलिदान दिवस के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि मनाई।

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर) भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि मनाई।इस मौके पर उनके किए गए राष्ट्रीय व सामाजिक कार्य का स्मरण किया गया तथा दो मिनट का मौन रख नमन किया।इस उपलक्ष्य में उतरौला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया जो कभी भुलाया नहीं जा सकता वह एक प्रखर राष्ट्रवादी थे।उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।उनका संपूर्ण जीवन उपलब्धियों के साथ साथ त्याग से भरा हुआ है।चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ही प्रेरणा, त्याग और समर्पण की देन है कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय लिया।भाजपा विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन के अल्पकाल में राष्ट्र को नई दिशा देने का काम किया है। इनके बताए सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद को नई धारा देने का काम किया। जिसे केंद्र व प्रदेश सरकार मूर्त रूप दे रही है। जिलासंयोजक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद्, देशभक्त व भारत की अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पथ प्रदर्शक थे। इनके बताए आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है इस मौके पर नगर अध्यक्ष फणीन्द्र गुप्ता, रोहित राज गुप्ता,रमेश जयसवाल,सुधीर पटेल,दीपक गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता,विकास कुमार,कपिल कुमार,संजय गुप्ता,बलराम गुप्ता,दुर्गा प्रसाद,राजकुमार कौशल सभासद आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण