बुरहानपुर – नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा एक जून से 26 जून तक चलने वाले जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुरहानपुर जिले की सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला प्रशासन बुरहानपुर ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर , एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बुरहानपुर जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर, के संयुक्त तत्वाधान में लालबाग क्षेत्र की दरगाह रोड स्थित एम् के पाठशाला में नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में देश की युवा पीढ़ी के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ l इस आयोजन के अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी पेरालिगल वोलेनटियर एवं कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के परामर्श दाता महेंद्र जैन ,पेरालिगल वोलेनटियर एवं वरिष्ठ समाज सेवी डॉ फौजिया सोडावाला , जनजाग्रति व् जायंट्स के सदस्य कैलाश अग्रवाल ,आशा तिवारी के साथ साथ एम् के पाठशाला के डायरेक्टर आसिफ खान भी इस अवसर पर उपस्थित थे l
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन ने कहा की आज टीवी मेग्जिन , समाचार पत्रों ,और अन्य वह सभी साधन जिस पर हम समाचार सुनते व् देखते है उन समाचारों में नशे से संबंधित अपराधो का प्रतिशत अधिकतर देखने में आया है l देश की युवा पीढ़ी से यही आव्हान है की जीवन में नशा चाहे कोई भी हो ,किसी भी प्रकार का हो, जो जीवन के लिए घातक हो, वह इन्सान , राष्ट्र , प्रान्त , समाज , व्यक्ति को पतन का ही रास्ता दिखाती है l देश की युवा पीढ़ी से यही निवेदन है की इस अभियान को सतत चलाने में व् नशे की प्रवृत्ति को इस देश से दूर भगाने में आपके सहयोग की आवश्यकता है l
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की देश की बेटीया व् बेटे अगर यह ठान ले की न हम नशा करेगे , ना किसी को करने देगे l आपसे ही अपेक्षा है की नशा मुक्त समाज और देश को आप ही लोग ,आप लोगो के सहयोग से ही नशा मुक्त भारत स्थापित कर सकते है l कार्यक्रम का संचालन कैलाश अग्रवाल ने किया एवं आभार एम् के पाठशाला के डायरेक्टर आसिफ खान ने किया












