ANIL ARODA
“पिरामिड अर्बन होम्स, सेक्टर 70A, गुरुग्राम में 22 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरडब्ल्यूए द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डॉ. सीमा सोनी (नेचुरोपैथी योग चिकित्सक), योग प्रशिक्षक श्री केशव सोनी और डॉ. अनूप बाजपेई ने अपनी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से सभी को लाभान्वित किया। इसके साथ ही डॉक्टर सीमा सोनी ने आहार चिकित्सा के बारे में लोगों को जागरूक किया कैसे मौसम के हिसाब से सही आहार का चुनाव करके अपने लोगों को ठीक किया जा सकता है और यदि हम योग का अभ्यास अपने जीवन शैली में शामिल करें तो योग न सिर्फ हमारे शरीर को बल्कि मां और आत्मा को भी संतुलित रखता है थोड़ी सी दिनचर्या थोड़ी सी रितु चिड़िया थोड़ी सी आहार चिड़िया थोड़ा सा व्यायाम इन सभी चीजों का समावेश अपने जीवन में करके अपने आप को रोगों से मुक्त किया जा सकता है
आरडब्ल्यूए टीम के सचिव दीपक फिआओके ने इस अवसर पर कहा, “समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाना समय की मांग है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपने समुदाय को स्वास्थ्य और सामूहिक संतुलन की ओर अग्रसर कर सकते हैं।”
कार्यक्रम में सोसाइटी के अनेक निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के लाभों को जन-जन तक पहुँचाना और एक स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देना था।












