November 3, 2026 11:45 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की आज से नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक शुरू हो रही है। इस तीन दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक मामलों पर ध्यान दिया जाएगा।

अनिल कुमार गुप्ता

जुलाई 04, नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की आज से नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक शुरू हो रही है। इस तीन दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक मामलों पर ध्यान दिया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शुक्रवार से शुरू हो रही अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में इस साल विजया दशमी से शुरू हो रहे संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना का तानाबाना बुना जाएगा। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि शताब्दी वर्ष की शुरुआत संघ मुख्यालय नागपुर में होगा। इस दौरान 21 दिनों तक देशव्यापी गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जा कर संघ के उद्देश्यों की जानकारी देंगे।

 

इस दौरान विभिन्न प्रांतों में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति और अनुभवों पर केंद्रित चर्चा की जाएगी। शताब्दी वर्ष के मद्देनजर युवाओं की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, संघ से जुड़े 32 संगठनों के सभी सह-सरकार्यवाह, कार्य विभाग प्रमुख और अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे।

 

पूरे देश में जिला स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकों और राष्ट्र हिंदुत्व और सामाजिक विषयों पर नागरिक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण