दूर दराज के ग्रामीण अंचलो में पहूची कानूनी जानकारीया l
बुरहानपुर नि.प्र.-मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत लोनी, बहादरपुर, बिरोदा, पातोण्डा में पृथक-पृथक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश, वरिष्ठ खण्ड/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर द्वारा शासन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कई सारी योजनाएं संचालित है। माता-पिता को अपने बच्चों को उन योजनाओं के अंतर्गत लाभ दिलाना चाहिए। उन्हें स्कूल जाने, शिक्षा प्राप्त करने हेतु लगातार प्रेरित करना चाहिए। साथ ही बच्चों के मित्र बनके उनसे व्यवहार करना चाहिए। तभी बच्चें उनके मन की बात, उनका सुख-दुख उनके साथ साझा कर सकेंगे। उनके द्वारा बाल अनुकुल विधिक सेवाएं, बच्चों से मैत्रीपूर्ण संबंध, शिक्षा का अधिकार, पाॅक्सों एक्ट, बाल श्रम, तस्करी एवं वाणिज्यक यौन शोषण के पीड़ितो को विधिक सहायता, नशा उन्मूलन आदि आदि विषयों पर कानूनी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन श्री महेन्द्र जैन, पैरालीगल वोलेंनटियर द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर डा. किरण सिंह, पैरालीगल वोलेंनटियर, ग्राम पंचायत लोनी, बहादरपुर, बिरोदा, पातोण्डा सचिव एवं पदाधिकारीगण के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।












