November 2, 2026 5:08 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रयागराज में दिल दहला देने वाला हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत

प्रयागराज के यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खेलते समय चार मासूम बच्चे घर के पास ईंट भट्टे के गड्ढे में बारिश का पानी भरने से बने तालाब में डूब गए। बच्चों की पहचान हीरालाल की बेटी वैष्णवी (3), बेटा हुनर (5), संजय का बेटा केसारी (5) और विमल का बेटा कान्हा (5) के रूप में हुई है। लापता होने के बाद रातभर पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश करते रहे। बुधवार सुबह शव पानी में तैरते मिले। बच्चों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने इसे प्रथम दृष्टया हादसा बताया और किसी आपराधिक एंगल से इंकार किया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। गांव में शोक और मातम का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal