सावन माह में वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडलायुक्त वाराणसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों और मंदिर प्रशासन ने समन्वय के साथ कार्य योजना बनाई। मुख्य कार्यपालक विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिर परिसर में चमड़े की बेल्ट, पर्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल और घड़ी लाने पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि ऐसे सामान घर पर रखकर ही दर्शन के लिए आएं, ताकि व्यवस्था बनी रहे।












