बीजेपी बूथ अध्यक्ष बैरेर के मौहल्ले मे 20 साल पुराने विधुत तार व खम्भे नही बदले जाने के कारण आए दिन ही बना रहता है खतरा
कई बार तो तीन तीन दिन तक भी बना रहता अन्धेरा और नही आती है लाईट — रामोतार सिंह बीजेपी बूथ अध्यक्ष
ग्रामीणो ने लगाए लाईनमैन के गंभीर गंभीर आरोप और बताया गया कि लाईनमैन नही आता है कभी भी
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर की राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा के रैणी-उपखंड क्षेत्र के बैरेर भाजपा बूथ अध्यक्ष रामोतार सिंह राजपूत के नेतृत्व मे दर्जनभर ग्रामीण महिलाओ व पुरूषो ने मिडिया को बताया हमारे राजपूत मोहल्ले मे आए दिन ही लाईट के तार टूटकर नीचे गिर जाते है और कई बार तो अनहोनी होने से बाल बाल का ही बचाव हो पाता है और लाईनमैन तो कभी लाईन को आकर ही नही देखता है उन्होने तो यहा के अन्य दूसरे लडके अपने असिस्टेंट लाईनमैन बना रखे है जो तार जोडने के भी पैसे लेते है , यह बात ग्रामीण लोगो द्वारा मिडिया को बताई गई है।
बूथ अध्यक्ष रामोतार सिंह राजपूत ने बताया कि हमारे यहा पर जो बिजली के तार व खम्भे लगा रखे है वो 20 साल से भी ज्यादा पुराने है और उन पुराने खम्भे व तारो को नही बदला जा रहा है इसलिए अब वो पुराने तार लोड नही झेलते है और तुरंत ही टूटकर नीचे गिर जाते है इनसे कभी भी कुछ भी जन-धन की हानि भी हो सकती है।
इसलिए ग्रामीण लोगो ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व मे मिडिया के माध्यम से विधुत विभाग से अपील कर निवेदन किया है कि बैरेर गांव के राजपूत मोहल्ले मे पुराने तार व खंभो को बदलवा कर नए तार व खंभे लगाए जाए जिससे बिजली सुचारू रूप से नियमित आ सके और आमजन परेशान नही हो सके।
मिडिया को यह सारी जानकारी भाजपा बूथ अध्यक्ष बैरेर रामोतार सिंह के नेतृत्व मे दर्जनभर महिला-पुरूषो के द्वारा दी गई है।












